फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five-year-old innocent raped, accused arrested

Jaunpur News: पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Jun 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Five-year-old innocent raped, accused arrested
सुरेरी। पांच वर्षीय मासूम के साथ पड़ोस के गैर समुदाय के एक युवक ने नशे में धुत होकर दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल के लिए जाते समय आरोपी वाहन से कूदकर भागने के कोशिश में जख्मी हो गया। उसका उपचार सीएचसी रामपुर में कराया जा रहा है।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े छह बजे घर के बाहर खेल रही बालिका के साथ गैर समुदाय का युवक दुराचार करने लगा। मासूम की चीख सुनकर घर के पीछे खेत में काम कर रही मां घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ी। उसके पहुंचते ही आरोपी फरार हो गया। मां ने घटना की सूचना डायल-112 की पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक को खोजकर पकड़ लिया। पुलिस मासूम और उसकी मां को भी आरोपी के साथ सुरेरी थाने ले गई। मां ने युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसके बाद पुलिस आरोपी को मेडिकल के लिएले जा रही थी। इसी दौरान आरोपी कूदकर भागने लगा लेकिन वाहन से फंसकर वह घायल हो गया। एडिशनल एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी मेडिकल के लिए ले जाते समय भागने लगा जिससे वह चोटिल हो गया। उसका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed