{"_id":"648ee796160e2daf96031dc6","slug":"five-smugglers-including-reward-of-25-thousand-arrested-in-jaunpur-police-encounter-2023-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी समेत पांच तस्कर गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी समेत पांच तस्कर गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल
Sun, 18 Jun 2023 04:46 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 18 Jun 2023 04:46 PM IST
सार
जौनपुर जिले में बीती रात पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। एक तस्कर के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने 25 हजार के इनामी तस्कर समेत गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में पशु तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर की खुटहन व खेतासराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार रात मरहट नहर पुलिया के पास मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी सहित पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। एक बदमाश भागने में सफल रहा। गोली लगने से घायल एक बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तस्करों के कब्जे से पिकअप वाहन, छह गोवंश, दो तमंचा, तीन कारतूस, पांच मोबाइल फोन व साढ़े सात हजार रुपये नकदी बरामद किया गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर सूचना मिली कि पशु तस्कर पिकअप वाहन पर पशु लादकर गोसाईंपुर नहर से मरहट की तरफ जा रहे हैं। जहां से वे गांव के रास्ते से आजमगढ़ जिले में प्रवेश कर जाएंगे। इसकी सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक खेतासराय इंस्पेक्टर राजेश यादव को दी गई।
विज्ञापन
दोनों थानों की संयुक्त टीम ने आधी रात को मरहट नहर पुलिया पर मोर्चा संभाल लिया। तभी वहां तेज रफ्तार से एक पिकअप आती दिखाई दिखी। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो वाहन सवार लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई सरफराज उर्फ बब्लू निवासी असरफपुर उसरहटा कोतवाली शाहगंज के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
पुलिस ने घेराबंदी कर आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र के रोवा गांव निवासी शहाबुद्दीन, सबील, खुटहन के सेठुआपारा निवासी मोहम्मद कासिम, हरिकापुर निवासी इसरारा उर्फ चुन्नू को गिरफ्तार किया। एक बदमाश फरार हो गया। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।