फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five shopkeepers selling counterfeit goods arrested

नकली सामान बेचने वाले पांच दुकानदार गिरफ्तार

Sun, 26 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Five shopkeepers selling counterfeit goods arrested
बास कंपनी के नाम पर नकली नोजल, डिलिवरी वाल व एलिमेंट बेचने वाले पांच दुकानदारों को कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर व पुलिस की टीम ने शनिवार को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों पर कापीराइट एक्ट की धारा में केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

कंसल्टेंट इन्डिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नई दिल्ली के आप्रेशन मैनेजर दीपक कुमार यादव कोतवाली के उप निरीक्षक विजय सिंह गौड़, उप निरीक्षक इसरार खान व पुलिस बल के साथ पम्प सेट और इंजन आदि के दुकानदारों के यहां छापेमारी की। पांच दुकानदारों के यहां कंपनी का बास ब्रांड का एलिमेंट, डिलिवरी वाल और नोजल भारी मात्रा में बरामद किया। आप्रेशन मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने आजमगढ़ रोड के दुकानदार शाहगंज डीजल सर्विस के मालिक सुनील शर्मा, इलाहाबाद डीजल सर्विस के मालिक मो. दानिश, विकास मशीनरी स्टोर के मालिक लालता प्रसाद, बजरंग पाइप स्टोर के मालिक हेमचंद व मुख्य मार्ग के दुकानदार अवध एग्रीकल्चर स्टोर के अधिष्ठाता प्रदीप कुमार पर कापीराइट अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच में जुटी है। मामले में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य ने कहा कि कंपनी के मैनेजर की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। दुकानदारों के यहां से बरामद डुप्लीकेट सामान जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed