फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five Raj Yogas including Gajakesari are being formed in Chaitra Navratri.

Jaunpur News: चैत्र नवरात्र में बन रहे गजकेसरी समेत पांच राज योग

Mon, 08 Apr 2024 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Five Raj Yogas including Gajakesari are being formed in Chaitra Navratri.
मछलीशहर। वर्षों बाद ग्रहों का ऐसा सुंदर संयोग इस वर्ष चैत्र नवरात्र में बन रहा है, जो आदि शक्ति मां जगदंबा की अर्चना के लिए फलदायी होने के साथ ही मेष, वृष,सिंह,कुंभ राशि वालों के लिए विशेष लाभदायी साबित होगा। नौ दिन का व्रत रहने वाले श्रद्धालु 18 अप्रैल की सुबह पारण करेंगे।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य डॉ. शैलेश मोदनवाल के अनुसार चैत्र नवरात्र का पर्व 9 अप्रैल से शुरू होकर 17 अप्रैल तक चलेगा। नवरात्र में ग्रहों के विशेष गोचर के कारण पांच राजयोग बन रहा है जो मान सम्मान के साथ धन लाभ प्रदान करेगा। चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग, शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग, सूर्य और बुध की युति से बुद्धादित्य योग, शुक्र के अपनी उच्च राशि में होने से मालव्य योग बन रहा है। जबकि शनि के कुंभ राशि में होने से शश नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। ग्रहों का उक्त गोचर मेष, वृष, सिंह व कुंभ राशि वालों के जीवन में विशेष खुशियां लेकर आया है। ज्योतिषाचार्य डॉ. टीपी त्रिपाठी का कहना है कि महावीर पंचांग के अनुसार नौ अप्रैल को प्रतिपदा तिथि के दिन रेवती व अश्वनी नक्षत्र प्राप्त हो रहा है। इस तिथि को दिन में तीन बजकर 17 मिनट तक वैधृति योग है। वैधृति योग में कलश स्थापना निषिद्ध है। इसलिए कलश स्थापना तीन बजकर 17 मिनट के बाद सूर्यास्त तक कर सकते हैं। इससे पूर्व अभिजित मुहूर्त के दौरान दिन में 11 बजकर 36 मिनट से 12 बजकर 24 मिनट के मध्य कलश स्थापित करना उत्तम है। हालांकि गणेश आपा पंचांग में प्रातः 9 बजकर 52 मिनट से पहले ही कलश स्थापित करने की बात कही गई है। 16 अप्रैल को महाष्टमी, 17 अप्रैल को महानवमी होगी। नौ दिन का व्रत रहने वाले श्रद्धालु 18 अप्रैल को प्रातः व्रत का पारण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed