फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five miscreants arrested for robbery in bank arrested

बैंक में डकैती डालने जा रहे पांच बदमाश गिरफ्तार

Sat, 27 Feb 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Five miscreants arrested for robbery in bank arrested
पुलिस लाईन सभागार में गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार बदमाशों के बारे में पत्रकारों को जान? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। गौराबादशाहपुर पुलिस ने शुक्रवार की रात बैंक में डकैती डालने आए पांच बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से देसी रिवाल्वर, तमंचा, कारतूस और एक क्वालिस गाड़ी भी बरामद हुई है। भागते समय बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किया, मगर संयोग से गोली किसी को लगी नहीं। पकड़े गए बदमाशों में गैंग लीडर भी शामिल है। उस पर जौनपुर व आजमगढ़ में 16 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में मीडिया के समक्ष बदमाशों को पेश करते हुए एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि गौराबादशाहपुर एसओ रामप्रवेश कुशवाहा ने पुलिस टीम के साथ बिथवार गांव में चेकिंग कर रहे थे। संदिग्ध दिखने पर उन्होंने एक लाल रंग की क्वालिस को रोकने का इशारा किया तो अंदर सवार बदमाश पुलिस टीम पर फायर कर तेज रफ्तार में भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। मैरादखान नहर पुलिया के पास बदमाशों का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने वाहन सवार पांच बदमाशों को हिरासत में लिया। उनके पास से एक 12 बोर का तमंचा, एक देसी रिवाल्वर, कारतूस, तीन चाकू, दो लोहे का सब्बल, हथौड़ी, दो आरी आदि बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह बिथवार के पास ही स्थित दो बैंक शाखाओं को निशाना बनाने जा रहे थे। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान खेतासराय थाना क्षेत्र के गरोठन गांव निवासी सुभाष राम, खुटहन के इमामपुर निवासी नन्हे कुरैशी, सुल्तानपुर के करौंदी कला थाना के मगरसन निवासी मोनू, नरायनपुर निवासी अगस्त और जफराबाद के नाथूपुर निवासी शिवा के रुप में हुई। सुभाष उनके गैंग का सरगना है, जिस पर जौनपुर और आजमगढ़ के विभिन्न थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपी भी पहले कई वारदातों में शामिल रहे हैं। सभी को गिरफ्तार कर संबधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में एसओ के अलावा एसएसआई राघवेंद्र बहादुर सिंह, एसआई वरुणेंद्र कुमार राय, हेड कांस्टेबल रघुनाथ यादव, इस्तेखार खां, काशीनाथ यादव, अनिल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed