फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five injured in a fight over a road dispute

रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट में पांच घायल

Sat, 28 Aug 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Five injured in a fight over a road dispute
सेमरी (भोगीपुर) में शनिवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सेमरी गांव में प्रधान की तरफ से पुराने रास्ते की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा था। इसका अरविंद कुमार तिवारी और प्रमोद कुमार तिवारी विरोध कर रहे थे। आरोप है कि इन दोनों लोगों ने मौके पर अकेले खड़े सुशील कुमार तिवारी (35) पुत्र कमलाकांत के सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया। इससे उनका सिर फट गया। उनकी चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़े। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जिसमें विकास तिवारी (45), ध्रुव तिवारी (74), हुबनरायन तिवारी (62) और शुभम तिवारी (23) घायल हो गये। सभी को उपचार के लिए सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया गया। जहां सुशील की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राणाप्रताप यादव का कहना है कि मारपीट की घटना में दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है। घायलों को मेडिकल के लिए मछलीशहर सीएचसी पर भेजा गया है। मेडिकल जांच के उपरांत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed