फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five crooks planning for bank robbery arrested

बैंक लूट की योजना बना रहे पांच बदमाश गिरफ्तार

Fri, 02 Oct 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Five crooks planning for bank robbery arrested
जौनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने बैंक लूटने की योजना बना रहे स्कार्पियो सवार पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पिस्टल, कारतूस, इलेक्ट्रिक कटर और स्कापियों बरामद किया है। गिरफ्तार सभी बदमाश केराकत कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ केराकत और चंदवक थाने में पहले भी अपराधिक मामले दर्ज है। उनके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से गुरुवार की रात में सूचना मिली कि ईशापुर स्थित बीएसएनएल गोदाम के पास स्कार्पियो सवार बदमाश मौजूद है। वे किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्कार्पियो बैठे पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों में कमलेश सिंह उर्फ छोटू निवासी देवकली थाना केराकत, विशाल सिंह निवासी लकठेपुर देवकली थाना केराकत, निलेश चौहान उर्फ गोलू निवासी विक्रमपुरा थाना केराकत, सोनू यादव निवासी कदहरा थाना केराकत और रिंकू प्रजापति निवासी कदहरा थाना केराकत शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक उन्होंने पूछताछ में बताया कि वे बैंक लूटने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed