फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fitness of 116 school vehicles failed, RTO issued notice

Jaunpur News: 116 स्कूली वाहनों का फिटनेस फेल, आरटीओ ने जारी किया नोटिस

Fri, 15 Mar 2024 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fitness of 116 school vehicles failed, RTO issued notice
जौनपुर। जिले में कई ऐसे स्कूली वाहन हैं जिनका फिटनेस नहीं है लेकिन फिर भी वे धड़ल्ले से सड़कों पर चल रहे हैं। इन वाहनों से हादसे भी होते रहते हैं। परिवहन विभाग ने ऐसे 116 वाहनों को चिह्नित कर नोटिस भेजा है। अधिकारियों का कहना है कि अगर तय समय सीमा में इन वाहनों का फिटनेस सही नहीं कराया गया तो इन्हें सीज किया जाएगा।
विज्ञापन

एआरटीओ विभाग में 754 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। इसमें 568 बस जबकि 186 मैजिक वाहन है। इसमें से 75 बस व 41 मैजिक का फिटनेस फेल है। इन्हें विभाग की तरफ से बीते फरवरी माह में नोटिस भेजा गया था, लेकिन अभी तक लोगों ने इन वाहनों की फिटनेस जांच नहीं करवाई है। अब ऐसे अनफिट वाहन में अगर एक भी बच्चा चेकिंग के दौरान मिल गया तो गाड़ी मालिक के साथ स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई होगी। एआरटीओ प्रशासन रमेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया है कि स्कूली वाहनों का मामला बेहद संवेदनशील है। नोटिस भेजे जाने के बाद भी कई संस्थान और स्कूल वाहनों के स्वामी मनमानी कर रहे हैं। ऐसे स्कूली बसें हो या वैन, बच्चों को ले जाती मिलती हैं तो उस वाहनों का पंजीयन निरस्त करने व सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ऐसे वाहन स्वामी जल्द वाहनों का फिटनेस करवा लें।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed