फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fishing cat seen in the forest, people shocked at the rumor of leopard

जंगल में दिखा फिशिंग कैट, तेंदुए की अफवाह पर सहमे लोग

Sun, 21 Aug 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fishing cat seen in the forest, people shocked at the rumor of leopard
जंगल में दिखी फिशिंग कैट, तेंदुए जानकर सहमे लोग
विज्ञापन

मानशाहपुर के जंगल में दिखा था तेंदुए जैसा जानवर, वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिकरारा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत फिरोजपुर द्वितीय के मानशाहपुर स्थित जंगल में शुक्रवार को तेंदुआ जैसा जानवर देखा गया। किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए जैसे दिख रहे इस जानवर को फिशिंग कैट बताया है।

गांव निवासी अवनीश यादव ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर बाद अपनी बाइक से गरैथा गांव से घर की तरफ जा रहे थे। गांव में नौ एकड़ भूमि पर स्थित जंगल के बगल से भीलमपुर-शेरवां लिंक मार्ग से जाते समय रोड की पुलिया के पास अचानक तेंदुआ जैसा जानवर दिखाई दिया। वे पुलिया के बगल छिप गए और उसकी गतिविधि देखने लगे। अन्य राहगीरों को भी उन्होंने इससे आगाह करके दूर ही रोक लिया। उसने मोबाइल से उसका वीडियो बनाना शुरू किया तो जानवर गुर्राने लगा। लोग डर कर वहां से भाग गए। युवक ने घर पहुंच कर जंगल में तेंदुआ दिखने की बात बताई। कुछ युवक लाठी डंडे के साथ जंगल पहुंचे और उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार को प्रधान के पति अशोक यादव ने वीडियो डीएफओ को भेजा। उसके बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची और जांच के बाद बताया कि वह फिशिंग कैट थी। वन विभाग की इस जानकारी के बाद भी ग्रामीण डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed