फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   First night in jail of a former MP who changed his ways

करवटें बदलती बीती पूर्व सांसद की जेल में पहली रात

Tue, 12 May 2020 05:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
First night in jail of a former MP who changed his ways
4- जिला जेल के बाहर बंदियों से मुलाकात के लिए जिला कारागार गेट के बाहर खड़े लोग। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह को जेल पहली रात क्वारंटीन बैरक में काटनी पड़ी। वहां मच्छरों ने भी खूब परेशान किया। जेल में पूर्व सांसद से मिलने-जुलने वालों पर पाबंदी लगाई गई है लेकिन समर्थक जेल के इर्द-गिर्द मंडराते रहे।
विज्ञापन

वर्ष 2009 में बसपा से सांसद चुने गए धनंजय सिंह का जरायम की दुनिया से गहरा नाता है। बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद धनंजय सिंह का नाम भी सुर्खियों में आया था लेकिन जांच में क्लीनचिट मिल गई। प्रोजेक्ट मैनेजर के अपहरण व धमकाने के मामले में धनंजय की गिरफ्तारी के बाद पुराने विरोधी सक्रिय हो गए हैं। इसे लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी सतर्कता बरत रहा है। जिला जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उस ओर जाने वालों को दूर से ही हिदायत देकर हटा दिया जा रहा है। धनंजय सिंह को उनके सहयोगी विक्रम सिंह के साथ जेल के पुराने गोदाम में रखा गया है, जिसे इस वक्त क्वारंटीन सेंटर बना दिया गया है। पूर्व सांसद होने के नाते जेल प्रशासन ने उनकी सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा है। उन्होंने बीमारी की बात कही थी जो उनको क्वारंटीन बैरक में रखा गया। जेलर राजकुमार ने बताया कि पूर्व सांसद को क्वारंटीन बैरक में रखा गया है। नियमानुसार ही उन्हें जरूरी चीजें मुहैया कराई जा रही हैं। सुरक्षा बढ़ाई गई है। मिलने-जुलने पर फिलहाल रोक है।
विज्ञापन

एसटीपी प्लांट का टीवी फुटेज कब्जे में लिया
जौनपुर। पचहटिया में निर्माणाधीन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पर लगे सीसी टीवी कैमरों का फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फुटेज के जरिए घटना में शामिल दो अन्य लोगों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक फुटेज में विक्रम सिंह के साथ दो अन्य लोग भी दिख रहे हैं। यह लोग कौन हैं अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। फुटेज के आधार पर ही उनकी तलाश की जा रही है। एसओ दिनेश कुमार ने बताया कि मुकदमे में दो अज्ञात लोगों का भी जिक्र है। पूछताछ में पूर्व सांसद और उनके सहयोगी ने किसी का नाम नहीं बताया है। फुटेज खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed