फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   FIRs be made against officers and secretaries who did not provide records

अभिलेख नहीं देने वाले अधिकारी व सचिव पर कराएं एफआईआर

Mon, 15 Mar 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
FIRs be made against officers and secretaries who did not provide records
जौनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा सोमवार को दोपहर में अचानक विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय पहुंच गए। प्रधानों के खिलाफ जांच की वर्षों से लंबित शिकायतों का निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई। इसमें देरी का कारण पूछा। डीपीआरओ को निर्देश दिया कि जो भी सचिव (सेक्रेट्री) जांच में सहयोग न कर रहा हो, उस पर एफआईआर दर्ज कराएं।
विज्ञापन

जांच के दौरान वर्ष 2018 से लंबित शिकायतों की न तो जांच की गई और न ही उसका निस्तारण किया गया। डीपीआरओ को निर्देश दिया कि जांच के बाद जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाए। डीएम ने कहा कि अभिलेख न देने वाले अधिकारी व सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने कहा कि पुरानी जांचों को पहले निस्तारित करें। एक सप्ताह बाद पुन: निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण में खामी मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सीडीओ अनुपम शुक्ला, डीडीओ बीबी सिंह, उपायुक्त मनरेगा भुपेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed