{"_id":"651681c5abccd47e0c0859d4","slug":"firing-in-jaunpur-bullets-fired-at-a-fish-trader-sleeping-on-the-bank-of-the-pond-condition-critical-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में गोलीबारी: तालाब किनारे सो रहे मछली कारोबारी पर तड़तड़ाई गोलियां, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में गोलीबारी: तालाब किनारे सो रहे मछली कारोबारी पर तड़तड़ाई गोलियां, हालत गंभीर
Fri, 29 Sep 2023 01:20 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:20 PM IST
सार
मझौरा गांव निवासी 42 वर्षीय रूस्तम अपने घर से करीब एक किमी की दूरी पर गांव में ही स्थित एक तालाब में मछली पालन किए हैं। रोज की तरह गुरुवार की रात में भी वह तालाब के किनारे ही सोए थे।
विज्ञापन
जौनपुर में गोलीबारी: तालाब किनारे सो रहे मछली कारोबारी पर तड़तड़ाई गोलियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक सप्ताह पहले बदलापुर थाना क्षेत्र में दवा कारोबारी को मारी गई गोली के मामले में अब तक आरोपी पकड़े भी नहीं गए कि शुक्रवार की भोर में खेतासराय थाना क्षेत्र के मझौरा गांव में बदमाशों ने एक मछली कारोबारी को गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर है। सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। गोली क्यों मारी गई यह पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- धनंजय सिंह से फिर होगी जिरह: जानलेवा हमले का है मामला, 'धनंजय सिंह को मारो..' कहते हुए गाड़ी से उतरे थे हमलावर
विज्ञापन
मझौरा गांव निवासी 42 वर्षीय रूस्तम अपने घर से करीब एक किमी की दूरी पर गांव में ही स्थित एक तालाब में मछली पालन किए हैं। रोज की तरह गुरुवार की रात में भी वह तालाब के किनारे ही सोए थे। भोर में कुछ बदमाश वहां पहुंचे और उनपर फायरिंग कर दी। गोली रूस्तम के सीने के पास और हाथ में लगी है। गोली चलने की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन