{"_id":"5db097b88ebc3e013549b7b5","slug":"firing-in-flirting-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः छेड़खानी के विवाद में फायरिंग, बाइक फूंकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः छेड़खानी के विवाद में फायरिंग, बाइक फूंकी
Wed, 23 Oct 2019 11:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर जिले के सतलपुर गांव में छेड़खानी को लेकर बुधवार रात आठ बजे दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद फायरिंग हुई और मड़हे में आग लगाने के साथ बाइक फूंक दी गई। पुलिस फायरिंग को अफवाह बता रही है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
गांव के एक पक्ष का आरोप है कि उनके घर की लड़की के विद्यालय जाने के दौरान रास्ते में कुछ युवक परेशान कर रहे थे। जानकारी होने पर वे वहां पहुंचे और युवकों से उनकी हाथापाई हो गई। इसको लेकर शाम को उनके घर चार बाइकों से कई युवक पहुंचे और गाली गलौज देते हुए महिलाओं और लड़कियों के साथ बदसलूकी की।
इसका विरोध करने पर बाइक सवार युवकों ने कट्टे से फायरिंग की और मड़हे में आग लगा दी। परिजनों के शोर पर गांव वाले जुटे तो वे भाग गए। इस दौरान उनकी बाइक छूट गई जो मड़हे की आग की चपेट में आकर जल गई। जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि दिन में उनके घर का युवक बाजार जा रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में कुछ लोगों से कहासुनी हुई और उन लोगों ने पिटाई कर दी। उसी को लेकर पूछने उनके घर गए तो दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। उनकी बाइक फूंक दी। मौके पर सीओ सदर नृपेंद्र और पुलिस तैनात है। सीओ ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।