फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Firing after beating student returning from coaching

कोचिंग से लौट रहे छात्र की पिटाई के बाद की फायरिंग

Mon, 11 Jan 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Firing after beating student returning from coaching
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के अर्सिया बाजार के पास सोमवार को सुबह आठ बजे कोचिंग से लौट रहे छात्र की पिटाई करने के बाद बदमाशों ने हवाई फायरिंग की जिससे दहशत फैल गई। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। अर्सिया डिहवा गांव निवासी 17 वर्षीय रोहित यादव पुत्र रामकुमार यादव सुबह कोचिंग से घर लौट रहा था। वह अर्सिया बाजार के पास पहुंचा था तभी अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया। उसकी लात घूंसों से जमकर पिटाई की और तमंचे से हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी है। पीड़ित छात्र के मुताबिक वह बदमाशों को पहचान नहीं सका। सीओ शाहगंज अंकित कुमार का कहना है कि छात्र की पिटाई की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस की छानबीन में चल रहा है। दोषियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed