फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fire set in wooden rock, two scorched by explosion

लकड़ी के चट्टे में लगाई आग, विस्फोट से दो झुलसे...

Fri, 30 Oct 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fire set in wooden rock, two scorched by explosion
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के बीरीबारी गांव में बृहस्पतिवार को विवादित जमीन में रखे लकड़ी के चट्टे में आग लगाना दबंगों को महंगा पड़ गया। तेज विस्फोट के दोनों युवक झुलस गए। आननफानन उन्हें सीएचसी डोभी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बीरीबारी गांव निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह व आशु सिंह में नवीन परती की जमीन पर कब्जे को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। इसी जमीन पर आशु ने लकड़ी रख दिया था, जिसे हटाने के लिए नरेंद्र के पुत्र आलोक ने कहा। आशु के इंकार करने पर बृहस्पतिवार को आलोक अपने दो मित्र राकेश यादव (32) निवासी सारनाथ व नदीम अहमद (35) न.िवासी गंगानगर कॉलोनी आदमपुर वाराणसी को बुला लिया। लकड़ी के चट्टे में उन्होंने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग लगाने के बाद दोनों दबंगई में वहीं खड़े रहे। इसी बीच लकड़ी जलने के दौरान विस्फोट हो गया। इससे राकेश व नदीम बुरी तरह झुलस गए। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed