फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fire on lamp on Ekadashi, thousands of goods burnt

एकादशी पर जलाए दीपक से लगी आग, हजारों का सामान जला

Thu, 26 Nov 2020 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Fire on lamp on Ekadashi, thousands of goods burnt
धर्मापुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कमरुदीनपुर गांव में बुधवार की रात एकादशी पर घर में जलाया गया दीया सोफा पर गिरने से आग लग गई। अगलगी से घर में रखा कपड़ा, बिस्तर सहित घरेलू उपयोग के अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कमरुद्दीनपुर गांव निवासी रामकुमार पाल का परिवार शेड में रहता है। एकादशी पर पूजन के बाद दीप जलाया गया था। एक दीपक सोफे के पास रखकर परिजन भूल गए। रात में दीपक सोफे पर गिर गया, जिससे आग लग गई। तेज धुआं और लपटें उठने पर पास में सो रहे घरवालों को अगलगी की जानकारी हुई। शोर मचाते हुए वह बाहर की ओर भागे। आग से बिस्तर, कपड़ा, टीवी, अनाज सहित घर-गृहस्थी का सारा सामान जल गया। रामकुमार पाल के मुताबिक पांच हजार नकद सहित पचास हजार से अधिक का सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन

छप्पर में लगी, गृहस्थी का सामान जला
महराजगंज। थाना क्षेत्र के बरहूपुर गांव में अच्छेलाल उर्फ पांचू सरोज के रिहायशी छप्पर में बुधवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। अगलगी से घर में रखा बिस्तर, कपड़ा, चारपाई, सायकिल, राशन सहित अन्य सामान जल गया। घरवालों ने बाहर निकलकर खुद को बचाया। अच्छेलाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। घटना के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। ग्राम प्रधान हरी प्रसाद पांडेय ने तहसील प्रशासन को सूचना देते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed