फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   fire in many village

अगलगी में 14 छप्पर, तीन खपरैल के घर राख

Fri, 22 Apr 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 22 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
fire in many village
सिंगरामऊ के खानपुर गांव में आग बुझाते ग्रामीण।
जिले के अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार को हुई अगलगी की घटना में 14 छप्पर और तीन खपरैल के मकान जलकर राख हो गए। छप्पर में बंधी चार बकरियों और दो गायें भी जिंदा जल गईं। कहीं फायर ब्रिगेड तो कहीं ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन


सिंगरामऊ प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के खानपुर गांव की दलित बस्ती में अज्ञात कारणों से लगी आग में विजय कुमार के पांच छप्पर और दो खपरैल मकान जलकर राख हो गए। मकान में रखा सारा गृहस्थी का सामान भी जल गया। ग्रामीणों ने पंपसेट चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। छप्पर में बंधी चार बकरियां भी झुलसकर मर गईं। 
विज्ञापन


सुईथाकला प्रतिनिधि के मुताबिक सरपतहा थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव की मुस्लिम बस्ती में दो परिवारों का खपरैल और एक परिवार का छप्पर जलकर राख हो गया। लालमोहम्मद के खपरैल में लगी आग हसन्नू, और तूफानी के मड़हे को भी अपने आगोश में ले लिया। उसमे रखे  गृहस्थी के सारे सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुजानगंज प्रतिनिधि के अनुसार कुशमौल गाँव में आग लगने से दो परिवारों के आधा दर्जन छप्पर जलकर राख हो गए। राम लाल बिन्द तथा श्याम सूरत बिन्द के के छप्पर आस पास में ही थे। छप्पर में रखे खाद्यान्न, चारपाई, बिस्तर समेत अन्य गृहस्थी का सामान जल गया। छप्पर में रखा पांच हजार नकदी भी जल गया।


सुरेरी प्रतिनिधि के  अनुसार भदखिन गांव में शार्टसर्किट से खलिहान में रखा सुरेश मिश्र का सैकड़ों बोझ गेहूं जलकर राख हो गया। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार सुजानगंज क्षेत्र के पोखरा  गांव निवासी गंगाप्रसाद तिवारी के गो शाला मे दोपहर आग लग गई। जिससे दो गायों ती झुलसकर मौत हो गई। बगल में चन्द्रदेव पाण्डेय का भी मड़हा जल गया। जिसमें बंधी भैस बुरी तरह झुलस गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed