सुरेरी। थाना क्षेत्र के भानपुर गांव में शनिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से कच्चे मकान में आग लग गई। इससे कई हजार का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय पुलिस व 112 समेत फायर बिग्रेड को सूचना दी, जो काफी देर प्रयास करने के बाद आग पर काबू पा सकी।
भानपुर गांव निवासी अनिल व सुनील व सुदामा का एक में कच्चे मकान है। इसमें शनिवार की दोपहर लगभग दो बजे धुआं उठने लगा। धुंआ उठते देख किसी ग्रामीण ने आग लगने की सूचना मकान मालिकों समेत 112 नंबर व स्थानीय पुलिस को दी। वहीं, आसपास के लोग आग बुझाने में लग गए। सूचना पर थानाध्यक्ष सुरेरी राजनरायन चौरसिया मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड के जवान भी आए, जो ग्रामीणों की मदद से दो घंटे बाद आग पर काबू पा सके। हालांकि आग पर जब तक काबू पाया जाता तक मकान में रखा गेहूं, चावल व घर में रखा गृहस्थी के सारा सामान जलकर राख हो चुका था। ग्रामीणों के सहयोग से घर में रखे एक बाइक को किसी तरीके से बाहर निकाल लिया गया था। यह तो संयोग ही अच्छा था कि उस समय मकान में कोई नहीं था। नहीं तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं जा सकता था। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेरी राज नारायन चौरसिया ने बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका। फायर बिग्रेड के काफी देर प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया।