फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fire broke out in the election rivalry, shot in the arm of the youth

चुनावी रंजिश में झोका फायर, युवक के बांह में लगी गोली .

Wed, 13 Apr 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the election rivalry, shot in the arm of the youth
खुटहन। चुनावी रंजिश को लेकर धमौर गांव में मंगलवार की शाम लगभग सात बजे खेत में गेहूं की फसल काट रहे एक पक्ष के लोगों पर बगल गांव जमीन धमौर निवासी कुछ अराजकतत्वों ने हमला कर दिया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। तभी एक पक्ष की तरफ से युवक को निशाना कर तमंचा से फायर झोंक दिया गया। गोली कंधे के पास बांह में लगते ही युवक जमीन पर गिर छटपटाने लगा। मौके पर जुटती भीड़ देख हमलावर फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

बंदनपुर गांव निवासी गिरधारी प्रजापति अपने पुत्रों के साथ गेहूं की कटाई कर रहे थे। आरोप है कि तभी जमीन धमौर निवासी रामराज यादव खेत में पहुंच गत चुनाव में मतदान को लेकर गालीगलौज देने लगे। आरोप है कि इसका विरोध करने पर रामराज ने तमंचा निकाल फायर झोंक दिया। गोली गिरधारी के 33 वर्षीय पुत्र मुन्ना प्रजापति की बांह में लगी। फायर की आवाज सुन लोग मौके की तरफ भागे। अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार हेतु अस्पताल ले गई। जहां हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। घायल के पिता ने थाने में रामराज के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार के लिए नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed