फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fire broke out in jewellery shop in jaunpur goods worth many lakhs including furniture burnt

जौनपुर: अज्ञात कारणों से सराफा दुकान में लगी आग, फर्नीचर समेत लाखों का सामान खाक

Thu, 13 Jan 2022 10:35 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 13 Jan 2022 10:35 PM IST
सार

मछलीशहर के कृपाशंकर नगर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बगल में विनित कुमार मोदनवाल की सराफा की दुकान है। गुरुवार देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। 

विज्ञापन
Fire broke out in jewellery shop in jaunpur goods worth many lakhs including furniture burnt
सराफा दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर मछलीशहर के कृपाशंकर नगर में एक सराफा की दुकान में गुरुवार रात अचानक आग लग गई। आग से काफी सामान खाक हो गए।  सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम कड़ी मशक्कत के बाद देर रात आग पर काबू पाई। वहीं, आग कैसे लगी और कितने का नुकसान हुआ की जानकारी नहीं मिल पाई। हालांकि घटना में लाखों की क्षति का अनुमान है।

विज्ञापन


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बगल में विनित कुमार मोदनवाल की सराफा की दुकान है। गुरुवार शाम पौने सात बजे दुकान बंद कर वो अपने घर चले गए। इसी बीच दुकान में आग लगने की खबर उन्हें मिली तो परिवार और आसपास के भी लोग पहुंचे। वहीं, धुंआ और आग की लपटों को देख सड़क और आसपास के दुकानदार सहम गए थे।
विज्ञापन


पड़ोस के डा.तेजबहादुर यादव और उनके अस्पताल के स्टाफ के लोग अग्निशमन सिलेंडर से आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन आग तब तक बेकाबू हो चुकी थी। घटना की जानकारी पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम को दी गई। करीब एक घंटे बाद टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ेंः कार सवार बदमाशों ने ट्रक लूटा, चालक और खलासी को अगवाकर दूर ले जाकर छोड़ा

 

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर क्षेत्राधिकारी अतर सिंह,प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय भी आग पर काबू पाने के लिए डटे रहे। उन्होंन बताया कि घटना में हुए नुकसान का सही आकलन नहीं हो सका है। आग कैसे लगी यह भी स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed