फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Car-riding miscreants looted truck kidnap driver and helper left them away in jaunpur

जौनपुर: कार सवार बदमाशों ने ट्रक लूटा, चालक और खलासी को अगवाकर दूर ले जाकर छोड़ा

Thu, 13 Jan 2022 11:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 13 Jan 2022 11:48 AM IST
विज्ञापन
Car-riding miscreants looted truck kidnap driver and helper left them away in jaunpur
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बसुही नदी के पास जौनपुर-मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर बुधवार रात चार बदमाशों ने एक खाली ट्रक को ओवरटेक करके रोक लिया। उन्होंने ड्राइवर और खलासी को पीटकर सभी के मोबाइल छीन लिए। साथ ही अपनी गाड़ी में बैठाकर ट्रक को लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


गौराबादशाहपुर थाने से पहले दोनों को रात में छोड़कर ट्रक लेकर फरार हो गए। इधर बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद ट्रक चालक लालू पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम सेहरा थाना मड़िहान (मिर्जापुर) और खलासी अनिल पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी ग्राम शक्तेशगढ़ थाना चुनार (मिर्जापुर) ने अपने मालिक रामकेश चौहान निवासी रमईपट्टी पक्कापोखरा थाना मिर्जापुर को सूचना दी।

विज्ञापन

सूचना पाकर ट्रक मालिक ने मौके पर आकर मामले की जानकारी हासिल की। इसके बाद उसने मड़ियाहूं कोतवाली में पहुंचकर घटना के संबंध में तहरीर दी। मामले को संज्ञान में लेते हुए मड़ियाहूं पुलिस ने लूट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके साथ ही जांच में जुट गई है। इस संबंध में कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed