{"_id":"63b67fa226e0d750933f0dd3","slug":"fire-broke-out-in-godown-of-electricity-department-contractor-in-jaunpur-cable-worth-about-one-lakh-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: बिजली विभाग के ठेकेदार के गोदाम में लगी आग, करीब एक लाख का केबल जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: बिजली विभाग के ठेकेदार के गोदाम में लगी आग, करीब एक लाख का केबल जला
Thu, 05 Jan 2023 01:13 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 05 Jan 2023 01:13 PM IST
सार
जौनपुर शहर स्थित महिला थाने के सामने एक किराए के मकान के एक कमरे में अज्ञात कारणों से आग लगी गई। कमरे में रखा करीब एक लाख रुपये का केबल जल गया।
विज्ञापन
ठेकेदार के गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर शहर स्थित महिला थाने के सामने एक किराए के मकान में एक कमरा लेकर गोदाम बनाया गया था। उसमें बिजली विभाग के एक ठेकेदार का सामान रखा गया था। गुरुवार दोपहर करीब 12 अचानक आग लग गई। इससे करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बिजली विभाग का एक ठेकेदार विद्युतीकरण कराने के लिए केबल मंगाया था। उसने किराए का कमरा लेकर गोदाम बनाया। उसमें करीब एक लाख रुपये का केबल रखा था। गुरुवार दोपहर अचानक कमरे के अंदर से धुआं निकलने लगा। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और ठेकेदार को दी।
विज्ञापन
जब तक लोग पहुंचते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। बड़ी घटना न होने पाए इसके लिए तत्काल आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई। टीम ने आग पर काबू पाया। सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। आग लगने का कारण साफ नहीं है।
विज्ञापन