फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fire broke out in electronic shop due to short circuit panic in the area goods worth 8 lakhs burnt to ashes

Jaunpur : इलेक्ट्रानिक शॉप में शार्ट सर्किट से लगी आग, इलाके में दहशत, 8 लाख का सामान जलकर खाक

Wed, 11 Dec 2024 02:23 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 11 Dec 2024 02:23 PM IST
सार

इलेक्ट्रानिक शॉप में आग से इलाके में दहशत व्यप्त है। दुकान में रखे आठ लाख के इन्वर्टर बैटरी जलकर खाक हो गए हैं और आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
 

विज्ञापन
Fire broke out in electronic shop due to short circuit panic in the area goods worth 8 lakhs burnt to ashes
आग के बाद जलकर खाक हुआ सामान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रतापगढ़ रोड भगत सिंह मुहल्ले में बैटरी व इन्वर्टर की दुकान में बुधवार की अलसुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग में नगदी समेत लाखों रुपए की बैट्री इंवर्टर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सटवां निवासी  कुलदीप सिंह (लकी) की प्रतापगढ़ रोड भगत सिंह मुहल्ले में कुलदीप इंटरप्राइजेज के नाम से बैटरी, इनवर्टर, बाइक बैट्री,सोलर पैनल एवं इलेक्ट्रिकल सामान की दुकान है।वह रात में करीब आठ बजे दुकान बंद करके घर सटवां चले गए।
विज्ञापन


सुबह चार बजे भोर में पड़ोसियों ने दुकान से धुआं उठता देख तुरंत दुकानदार कुलदीप सिंह को फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे कुलदीप सिंह ने जैसे ही दुकान का शटर खोला आग की लपटें पूरे दुकान में फैल चुकी थी। दुकान में भीषण आग को देखकर आसपास के लोगों ने अपने-अपने घरों से बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह आग में काबू पाया जा सका। दूकान मालिक के मुताबिक आग में बारह हजार रुपाए नगदी समेत आठ लाख रुपए की बैटरी, इनवर्टर समेत दुकान में रखा अन्य कीमती सामान जल खाक हो गया।




दुकान में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि आग लगने की सूचना पर पुलिस पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी रही। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed