{"_id":"690f93ac7bea0d0ad90f0a27","slug":"fire-breaks-out-in-auto-parts-shop-in-janghai-market-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-144043-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जंघई बाजार में आटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जंघई बाजार में आटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग
विज्ञापन
मीरगंज। जंघई बाजार में शनिवार रात साढे आठ बजे अचानक आटो पार्ट्स की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई।
कुछ ही देर में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में जुटे रहे। रात 10 बजे फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई गई। दुकानदार के अनुसार करीब बीस लाख का नुकसान हुआ है। जंघई बाजार निवासी शिवबाबू गुप्ता की आटो पार्ट्स की दुकान बाबा नगर में स्थित है। वह रोज तरह शनिवार को भी दुकान बंद करके घर चले गए। रात साढे आठ अचानक आग की तेज लपटे निकलने पर बाजार वासी उन्हें सूचना देते हुए आग बुझाने में जुट गए।
रात 10 बजे फायर ब्रिगेड के जवान आग पर काबू पाए। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक करीब बीस लाख का नुकसान हुआ है। दुकान में बाइक और आटो रिक्शे भी जल गए। थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा ने बताया की रात 10 बजे फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। संवाद