फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   FIR will be lodged against three leaders including Apna Dal SK District President

Jaunpur News: अपना दल एस के जिलाध्यक्ष समेत तीन नेताओं पर होगा केस, एएसआई को धमकी देने का आरोप

Fri, 29 Jul 2022 10:13 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2022 10:13 AM IST
सार

सिविल जज सीनियर डिवीजन (एफटीसी) ने अपना दल एस मछलीशहर के जिलाध्यक्ष समेत तीन नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। आरोप है कि अवैध खनन रोकने गए एसआई को आरोपियों ने गालियां व धमकी दी है।

विज्ञापन
FIR will be lodged against three leaders including Apna Dal SK District President
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिविल जज सीनियर डिवीजन (एफटीसी) ने अपना दल एस मछलीशहर के जिलाध्यक्ष समेत तीन नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। आरोप है कि नेवढिया थाना क्षेत्र में अवैध खनन रोकने गए एसआई को आरोपियों ने गालियां व धमकी दी है। आरोप है कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, सरकारी अभिलेख छीनकर अपने पास रखने व रिश्वत देने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन


उप निरीक्षक त्रिवेणी सिंह ने कोर्ट में अपने अधिवक्ता कमलेश शुक्ला के माध्यम से अपना दल एस मछलीशहर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल, युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव उदय पटेल और पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महासचिव व जिला पंचायत सदस्य ललई सरोज के खिलाफ 156-3 सीआरपीसी के तहत एक प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन


इसके मुताबिक थानाध्यक्ष नेवढि़या द्वारा 24 जून 2022 को एक खनन का वीडियो भेजते हुए वादी को अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। वादी मौके पर पहुंचा तो जेसीबी से खनन करके तीन ट्रैक्टर की ट्राली में मिट्टी भरी जा रही थी। उन लोगों के पास आज्ञा पत्र नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीबी मशीन व तीनों ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेते हुए भाउपुर पुलिस चौकी लाया गया। तभी, आरोपी वहां पहुंचे और सरकारी कागजात छीन लिए। वादी ने खनन अधिकारी को फोन से सूचित किया और सरकारी कार्य जारी रखा तब आरोपी ने रिश्वत देने का प्रयास किया। वादी कागजी कार्यवाही कर जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर लेकर थाना नेवढि़या जाने लगा तब आरोपी ने रास्ता अवरुद्ध कर गालियां व धमकी दी।

सरकारी अभिलेख छीन कर अपने पास रख लिए और कार्य में बाधा पहुंचाई। इस मामले में थाने पर प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। इसके बाद वादी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपना दल एस के मछलीशहर जिलाध्यक्ष समेत तीन नेताओं पर एफआईआर दर्ज कर विवेचना कर कार्रवाई से कोर्ट को अवगत कराने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed