फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   FIR will be lodged against the director of private company in case of fraud

धोखाधड़ी के मामले में निजी कंपनी के डायरेक्टर पर होगी एफआईआर

Fri, 16 Sep 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged against the director of private company in case of fraud
जौनपुर। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय ने निजी कंपनी के पूर्व डायरेक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश थानाध्यक्ष केराकत को दिया है। पूर्व डायरेक्टर पर आरोप है कि उसने कंपनी के खाते से डेढ़ लाख से ज्यादा का घपला किया। कंपनी के एमडी को धमकी भी उसने दी है।
विज्ञापन

मामला 2022 में केराकत थाना क्षेत्र का है। अधिवक्ता के अनुसार संध्या सिंह निवासी सरौनी पूरब पट्टी ने अपने अधिवक्ता अवनीश कुमार चतुर्वेदी के माध्यम से कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया कि आरोपी सुजीत कुमार सिंह निवासी वीरभानपुर का निवासी है। वादिनी कृषक प्रोड्यूसर कंपनी आजमगढ़ की सीईओ है।
विज्ञापन

कंपनी के एमडी अंकित सिंह हैं। वादिनी तथा अंकित ने सुजीत को कंपनी के डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया। बाद में मार्केटिंग का कार्य भी उन्हें सौंपा दिया गया। कंपनी का लेनदेन करने के लिए वादिनी व सुजीत का बैंक में सामूहिक खाता खोला गया था। सुजीत एक दिन मई 2022 में आवश्यकता बताकर कंपनी के 55 हजार रुपये लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में कंपनी में काम न करने की बात कहकर चार जून 2022 को त्यागपत्र ई मेल के माध्यम से कंपनी को भेज दिया। वादिनी ने सुजीत का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया। आरोपी को कंपनी से कार्यमुक्त कर दिया गया। लेकिन कंपनी के लेनेदेन के लिए खुले खाते का एटीएम कार्ड सुजीत के पास ही था।

वादिनी का आरोप है कि कंपनी को क्षति पहुंचाने के लिए कूटरचना करके सुजीत ने अपने हिसाब से एटीएम का पिन कोड बनाकर खाते से 15 जुलाई 2022 को एक लाख रुपये निकाल लिए। बैंक से मोबाइल पर मैसेज आने पर उससे पूछा गया तो उसने धमकी दी। रुपये न लौटाने की बात कही। इसी मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश थानाध्यक्ष केराकत को न्यायालय ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed