{"_id":"6a36e1638a2497c9d001e2f7","slug":"fir-registered-against-father-son-and-daughter-for-fraud-worth-lakhs-jaunpur-news-c-193-1-jon1041-157464-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: लाखों की ठगी के आरोप में पिता, पुत्र-पुत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: लाखों की ठगी के आरोप में पिता, पुत्र-पुत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में राकेश उमर, बेटे हरिओम और बेटी प्रांजली गुप्ता के खिलाफ ठगी की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने ये कार्रवाई प्रयागराज की रहने वाली आकांक्षा केशरवानी की तहरीर पर की है। सभी आरोपी सिनेमा गली मुगराबादशाहपुर के निवासी है।
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों का एक संगठित गैंग है जो सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ऐंठता है। आरोपी पहले लोगों के मोबाइल पर मेसेज भेजकर नौकरी लगवाने का विश्वास दिलाते थे। आरोपियों ने आकांक्षा से उनके पति के माध्यम से 50,000 रुपये ऑनलाइन और 22,000 रुपये नकद लिए थे। इसी तरह नैनी प्रयागराज की रहने वाली अंजनी केशरवानी से भी नौकरी के नाम पर 31,200 रुपये ऑनलाइन और 20,000 रुपये नकद लिए गए जिसमें से बहुत दबाव बनाने पर आरोपियों ने केवल 26,000 रुपये वापस किए।
इसके अलावा मुगराबादशाहपुर की रहने वाली अश्वनी केशरवानी से भी आरोपियों ने बहला-फुसलाकर 42,000 रुपये नकद हड़प लिए वहीं पकड़ी निवासी अंकित केशरवानी से भी ऑनलाइन और नकद मिलाकर कुल 42,000 रुपये धोखे से लिए गए थे। इसमें से आरोपियों ने केवल 20,000 रुपये ऑनलाइन वापस किए और शेष राशि हड़प ली। पीड़ितों का आरोप है कि जब वे अपने बाकी पैसे वापस मांगने जाते हैं तो सभी एकराय होकर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। इसके साथ ही आरोपियों द्वारा पीड़ितों को फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि राकेश की बेटी झूठे मुकदमे में फंसाने की भी धमकी देती है। थानाध्यक्ष अश्विनी दूबे का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।