फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   FIR registered against 16 in different cases

Jaunpur News: अलग-अलग मामले में 16 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Tue, 17 Feb 2026 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against 16 in different cases
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में जमीन और आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने मंगलवार को 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि पट्टी दयाल गांव निवासी सभाजीत ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जमीन विवाद में पड़ोसी कपिल देव और सरजू देवी ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। दूसरी घटना चंद्रपुर गांव की है। यहां की निवासी मीना गौतम ने आरोप लगाया कि बच्चों के विवाद में पड़ोसी साहिल, लाजो और लालबहादुर ने घर में घुसकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं। इसी क्रम में नेवादा मुरीदपुर गांव निवासी निशा ने तहरीर देकर बताया कि आपसी रंजिश के चलते गांव के रिंकू, राजकपूर, अनूप, गुलशन, सुनील और हरेकृष्ण ने उन्हें और उनके पति राम प्रयाग को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं विपक्षी पक्ष के अनूप निषाद ने भी तहरीर देकर राम प्रयाग और निशा पर मारपीट का आरोप लगाया है। उधर सुल्तानपुर गांव निवासी हीरालाल गुप्त ने आरोप लगाया कि जमीनी विवाद में प्रतीक, सुनील और अंकित गुप्त ने उनके छोटे भाई छोटेलाल गुप्त को मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सभी मामलों में नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed