फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   FIR lodged against husband and four others for dowry harassment and domestic violence

Jaunpur News: दहेज उत्पीड़न व घरेलू हिंसा का आरोप पति समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 14 Dec 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against husband and four others for dowry harassment and domestic violence
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र की विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मामले में पति समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दीक्षा शुक्ला की शादी इसी वर्ष फरवरी में केराकत के सुतहिया गांव निवासी अश्वनी कुमार उपाध्याय से हुआ। पीड़िता ने बताया कि विवाह में परिजनों ने दो लाख रुपये नकद, आभूषण, बाइक सहित गृहस्थी का सारा सामान दिया था। इसके बावजूद विदाई के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए असंतुष्ट रहे। पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर दबाव बनाने लगा। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति अश्वनी उपाध्याय, ससुर देवेंद्र उपाध्याय, सास अनीता उपाध्याय व देवर अभय उपाध्याय की ओर से लगातार मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया गया। पीड़िता के साथ कई बार मारपीट की गई और उसे प्रताड़ित किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed