फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fine of Rs 15 lakh recovered from utensils dealer

Jaunpur News: बर्तन व्यवसायी से वसूले 15 लाख रुपये जुर्माना वसूला

Sat, 28 Oct 2023 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 15 lakh recovered from utensils dealer
शाहगंज। स्पेशल इनवेस्टिगेशन ब्यूरो (एसआईबी) वाराणसी की टीम शुक्रवार की दोपहर बिना बताए कोतवाली चौक स्थित व्यापारी के प्रतिष्ठान पर पहुंची। इसकी जानकारी देररात तक लोगों को हुई। इस दौरान बर्तन व्यवसायी की दुकान समेत दो अवैध गोदामों पर छापा मारकर अभिलेखों की पड़ताल की। टैक्स की कमी पाए जाने पर 15 लाख रुपये अर्थदंड की वसूली की गई। इस कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

स्पेशल इनवेस्टिगेशन ब्यूरो (एसआईबी) वाराणसी की टीम ने शुक्रवार की दोपहर पूर्वी कौडिया मोहल्ला निवासी आशुतोष जायसवाल के कोतवाली चौक स्थित रितेश बर्तन भंडार फर्म पर डिप्टी कमिश्नर अनिल हरित के नेतृत्व में पहुंची। यहां करीब नौ घंटे तक अभिलेखों व टैक्स की जांच पड़ताल हुई। व्यापारी के दो ऐसे गोदाम पर कार्रवाई की गई जो अभिलेखों में दर्ज नहीं थे। दोपहर एक बजे से रात तकरीबन 11 बजे तक चली जांच पड़ताल में अधिकारियों ने गोदाम से भारी मात्रा में बर्तन समेत काफी दस्तावेज बरामद कर 15 लाख रुपये अर्थदंड वसूली हुई। साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लेकर टीम देर रात लौट गई। व्यापारी के यहां अचानक पहुंची एसआईबी वाराणसी की टीम द्वारा दुकान के भीतर रखे दस्तावेज व अवैध रूप से बनाए गए गोदाम तक सटीक रुप से पहुंचना। पूरे दिन व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

इस संबंध में एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर अनिल हरित ने बताया कि दुकान पर छापा मारने के दौरान अभिलेखों की जांच में टैक्स की कमी पाई गई, जिसपर 15 लाख रुपये अर्थदंड वसूला गया। साथ ही दो गोदाम पर गए जिनका कोई सरकारी पंजीकरण नहीं था, ऐसे में वह अवैध ढंग से चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed