{"_id":"5f148adb8ebc3e63d12890d7","slug":"fighting-in-old-dispute-accusation-of-death-of-old-man-by-pushing-jaunpur-news-vns536677419","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने विवाद में मारपीट, धक्का देने से वृद्धा की मौत का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने विवाद में मारपीट, धक्का देने से वृद्धा की मौत का आरोप
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के काक्षीडीह नडार गांव निवासी युवक ने रविवार की शाम थाने में तहरीर देकर पड़ोसी जिले प्रयागराज के तीन लोगों पर दादी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
गांव निवासी अंकित का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व बत्तख मारने को लेकर प्रयागराज के सराय ममरेज थाना अंतर्गत मीरपुर गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। बाद में विवाद सुलझा लिया गया था। रविवार की शाम वह मीरपुर गांव के पास से गुजर रहा था, तभी गांव के तीन लोग उसे पकड़कर पिटाई करने लगे। जानकारी होने पर उसकी दादी अभिराजी देवी (75) बीचबचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उन्हें धक्का दे दिया। चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने पर आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग की है। इस बाबत एसओ सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि हत्या की बात को खारिज किया है। एसओ ने बताया कि वृद्धा की मौत मारपीट से तीन घंटा पहले ही हो गई थी। वैसे भी वह बीमार थी और उसकी अवस्था भी ऐसी नहीं थी कि एक किमी दूर घटनास्थल तक पहुंच सके। युवक झूठा आरोप लगा रहा है। फिलहाल छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
करंट से बालक की मौत
बदलापुर। थाना क्षेत्र के प्राणपट्टी गांव में रविवार को करंट लगने से एक बालक की मौत हो गई। गांव निवासी विजय मिश्र का पुत्र दिव्य (7) खेलते-खेलते घर में चल रहे कूलर के लोहे के स्टैंड छू दिया। छूते ही करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। परिजन जबतक कुछ समझ पाते तबतक दिव्य काफी झुलस गया था। उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के मुकुंदीपुर गांव में शनिवार की रात पोल से टूटकर गिरे 440 वोल्ट का तार की चपेट में आने से रामसजीवन की भैंस की मौत हो गई। उन्होंने थाने में तहरीर दी है।