फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fighting in a dispute over cutting of trees, case registered

पेड़ काटने के विवाद में मारपीट, केस दर्ज

Wed, 01 Jul 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fighting in a dispute over cutting of trees, case registered
मछलीशहर। भिखारीपुर गांव में पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक पक्ष की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव निवासी ओमप्रकाश तिवारी मंगलवार देर शाम अपने घर के बगल स्थित एक सूखा पेड़ काट रहे थे। इसी दौरान गांव के ही चार-पांच लोग पहुंचकर लाठी डंडे से उनकी पिटाई करने लगे। चीख-पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्य जब बीच बचाव को पहुंचे तो उनकी भी पिटाई कर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने घायल ओमप्रकाश व चंद्रप्रकाश को सीएचसी पहुंचाया। वहां उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने चंद्र प्रकाश की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल दिनेश पांडेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed