फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fighting between two parties over old rivalry, six injured

Jaunpur News: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

Fri, 01 Sep 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Fighting between two parties over old rivalry, six injured
क्षेत्र के कौली गांव में बृहस्पतिवार को देरशाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। चिकित्सकों ने घायल एक युवक को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। गांव निवासी सतीश कुमार यादव व पड़ोसी लालबहादुर के बीच बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के धर्मराज उर्फ सतीश यादव, आरती तथा कांति देवी घायल हो गई। परिजन पुलिस को सूचना देते हुए घायल सतीश को लेकर नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल ले गए। सतीश के पेट में चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दूसरे पक्ष के घायल लाल बहादुर व दो अन्य का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया कि एक पक्ष लालबहादुर की तहरीर पर रामचंदर सहित पांच लोगों पर जबकि दूसरे पक्ष रामचन्दर की तहरीर पर सतीश समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही ही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed