फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fighting at toll plaza over toll tax

Jaunpur News: टोल टैक्स को लेकर टोल प्लाज़ा पर मारपीट

Thu, 24 Oct 2024 02:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Fighting at toll plaza over toll tax
जलालपुर क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा पर मंगलवार शाम टोल टैक्स को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर चार नामजद और दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर तैनात भदोही जिले के सुरियावां थानाक्षेत्र के बनकट गांव निवासी अरुण दुबे ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि टोल प्लाज़ा पर चारपहिया वाहन पर सत्यजीत यादव उर्फ मिंटू और साहबराज यादव निवासी सुरहुरपुर आए। दोनों ने टोल टैक्स न देने को लेकर बवाल किया और बिना टैक्स दिए सिरकोनी बाजार की ओर चले गए। उसके बाद बाइकों से कई लोगों के साथ दोबारा आकर टोल प्लाजा कर्मियों से गालीगलौज करने लगे। उन लोगों ने सड़क पर लेटकर वाहनों को आने-जाने से रोक दिया। इसके बाद प्रबंधक कक्ष कार्यालय पर चढ़कर अपशब्द बोले और कर्मचारियों से हाथापाई की।
विज्ञापन

वहीं जलालपुर के हरीपुर निवासी सत्यजीत कुमार यादव ने तहरीर दी कि मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे अपने मामा साहबराज यादव निवासी (चकमिर्दहा) सुरहूरपुर जलालपुर के साथ जौनपुर जा रहा था। टोल टैक्स पर रुक कर अवैध वसूली के संबंध में मैनेजर से बात करने के लिए उनके ऑफिस में गए तो गैलरी में अरुणकांत दुबे और सत्यम सिंह निवासी बाकराबाद जलालपुर व दो अज्ञात लोगों ने राॅड और लात-घूंसों से मारा और जान से मारने की धमकी दी। दोनों पक्षों की तहरीर पर चार नामजद और दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर साहब राज यादव ने बताया कि हम मात्र दो किमी दूर बगल के ही गांव सुरहुरपुर के बीडीसी सदस्य हैं। हमें बताने के बाद भी हमारे साथ मारपीट और अभद्रता की गई। टोल प्लाज़ा के प्रबंधक बालकृष्ण दुबे ने बताया कि यह लोग कैश कार्यालय तक आकर बवाल कर रहे थे। हमारे सीसीटीवी में सब रिकार्ड है। हालांकि दोनों पक्षों की तहरीर पर चार ज्ञात और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। वास्तविक दोषी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीडी काॅलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और समाजवादी छात्रसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष नवनीत यादव बिट्टू के नेतृत्व में एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सत्यजीत यादव, साहब राज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed