फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fight over land dispute, death of old man

Jaunpur News: जमीन संबंधी विवाद में मारपीट, वृद्ध की मौत

Mon, 17 Jun 2024 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Fight over land dispute, death of old man
डोभी। चंदवक थानाक्षेत्र के लेवरूवा दुबान गांव में रविवार सुबह जमीन के विवाद में मारपीट में धक्का दिए जाने से वृद्ध कंक्रीट पर गिर पड़े। सिर में चोट लगने से मौत हो गई। दोनों पक्षों में विवाद काफी दिनों से चला आ रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने भाई-बहन व मां के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर एक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


लेवरूवा निवासी धर्मदेव गोड़ (75) व धर्मेंद्र यादव उर्फ लाला के बीच आबादी की जमीन को लेकर विवाद काफी दिनों से चला आ रहा है। जब-जब कब्जा करने के लिए धर्मेंद्र पशुओं का नाद धर्मदेव की जमीन की तरफ बढ़ाता, तब तब विवाद होता है। रविवार सुबह छह बजे पशुओं के नाद को धर्मेंद्र ने आगे बढ़ाया तो धर्मदेव ने आपत्ति की। इस पर दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा। आरोप है कि धर्मेंद्र ने धर्मदेव गोड़ को झोंक दिया, जिससे वह कंक्रीट पर गिर पड़े। इससे सिर में चोटें आई। परिजन पीएचसी डोभी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पुत्र प्रदीप की तहरीर पर धर्मेंद्र यादव व उसकी बहन रूबी, मां धनौती के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर एक को गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत चंदवक थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने पर ही हकीकत सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed