फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fight in old enmity, seven injured

पुरानी रंजिश में मारपीट, सात घायल......

Sun, 25 Apr 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Fight in old enmity, seven injured
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की रात दो पक्ष भिड़ गए। लाठी-डंडे से जमकर हुई मारपीट में दोनों पक्ष से सात लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में प्रारंभिक उपचार के बाद तीन को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नूरपुर निवासी रामसूरत पटेल शुक्रवार की रात खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में बैठे कुछ लोगों ने उन पर किसी बात को लेकर टीका टिप्पणी की। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। शोर सुनकर रामसूरत के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष के रामसूरत पटेल (44), उनका पुत्र नीलेश (17), बेटी ज्योति (20), आरती (22) और भाई रामकेवल (40), रामसजीवन (36) गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष के सुनील पटेल (28) को भी चोटें आईं। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। प्रारंभिक उपचार के बाद रामसूरत, उनके पुत्र नीलेश और दूसरे पक्ष के सुनील पटेल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रभारी कोतवाल मधुप सिंह ने बताया कि नहर से निकली नाली को पाटने को लेकर विवाद हुआ है। पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी है। सभी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed