{"_id":"61880febdf61a64d0a39de2c","slug":"fight-for-tickets-in-trains-jaunpur-news-vns6213758129","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में टिकट के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में टिकट के लिए मारामारी
विज्ञापन
छठ महापर्व के कारण दिल्ली व सूरत सहित अन्य शहरों से परदेसियों के आने का सिलसिला शुरू है, लेकिन लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों में जहां पांव रखने की जगह नहीं रह पा रही है, वहीं वेटिंग टिकट लेकर यात्री घर आने को विवश हो रहे हैं।
सोमवार से छठ पर्व शुरू होगा। छठ पूजा के लिए काफी लोग परदेश से घर आ रहे हैं। ताकि छठ पूजा में प्रतिभाग कर सकें, लेकिन सीटों के लिए आरक्षित टिकट की मारामारी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाहगंज रेलवे स्टेशन से बिहार जाने वाली ट्रेनों में भी सीट आरक्षित नहीं हो पा रहा है। लोग वेटिंग टिकट लेकर यात्रा के लिए विवश हैं। छठ पूजा के लिए कोई स्पेशल ट्रेन का भी इस बार इंतजाम नहीं होने से बिहार जाने वाले यात्री मायूस हैं। शाहगंज से बिहार जाने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन में 101 वेटिंग है, जबकि गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन में 123 वेटिंग है। सरयू - जमुना एक्सप्रेस ट्रेनों में 70 वेटिंग चल रही है। छपरा से दिल्ली चलने वाली छपरा दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में 199 वेटिंग चल रही है। किसान एक्सप्रेस में नो रूम के चलते टिकट मिलना असंभव है। छपरा से लोकमान्य तिलक को जाने वाली गोदान एक्सप्रेस में 258 वेटिंग है, जबकि लोकमान्य तिलक से छपरा आने के लिए 300 से अधिक वेटिंग के चलते लोगों को घर पर छठ पूजा में शामिल होना काफी टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। स्टेशन अधीक्षक आरपी राम का कहना है कि छठ पूजा में आसपास के इलाकों से भारी संख्या में लोग बिहार जाते हैं। सामान्य टिकट की बिक्री नहीं हो रही है। इसके लिए यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरक्षण टिकट के लिए भी मारामारी है। टिकट कन्फर्म नहीं हो पा रहा है।