{"_id":"62cb1c15fdebaa7bcf0341f5","slug":"fight-between-two-sides-over-mobile-talk-jaunpur-news-vns663229176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट पांच घायल
विज्ञापन
मुफ्तीगंज। मोबाइल पर अपत्तिजनक बात को लेकर शनिवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया गया है। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज लिया है।
आरोप है कि केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के मुर्की गांव के मुनीर अहमद का लड़का आजाद की बेटी को अक्सर फोन कर अपत्ति जनक बातें करता था। इसकी शिकायत लड़की ने अपने पिता आजाद से की तो उसके पिता ने मुनीर के बेटे को जाकर नसीहत दी और थप्पड़ मार दिया।
इसकी जानकारी जब लड़के के पिता मुनीर अहमद को हुई तो उसने अपने साथियों के साथ दिन में करीब साढ़े दस बजे आजाद, इनाम शादाब और शुभान की पिटाई कर दी। मारपीट में मुनीर को भी चोटें लगीं। रात को मुनीर अहमद, ग्राम प्रधान सादिक, तथा बंजारेपुर गांव के अनेक लोगों के साथ आजाद के घर पर चढ़ गए और मुकदमा वापस लेने को कहा जब आजाद ने मना कर दिया तो लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान हमलावरों ने आजाद के चाचा रिजवान, बेटी आफरीन (15) और अनस (6) की भी पिटाई की। हमलावरों ने जाते जाते स्कार्पियों, वैगनआर, बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी भाग चुके थे। घटना में आजाद पक्ष के रिजवान की तहरीर पर मुरकी गांव के ग्राम प्रधान सादिक सहित मुनीर अहमद आदिल और दावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दूसरी ओर मुनीर पक्ष से फहीम की तहरीर पर उमर, अशहद, शैफुल्ला और शहमहाद सहित दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले को लेकर गांव में तनाव है।जितेंद्र