फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fifty percent testers reached the evaluation

मूल्यांकन में पहुंचे पचास फीसदी परीक्षक

Tue, 12 May 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Fifty percent testers reached the evaluation
14- शीया कालेज में बोर्ड परीक्षा कॉपी का मूल्यांकन करते शिक्षक। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन मंगलवार को जिले के पांच केंद्रों पर शुरू हुई। मूल्यांकन के पहले सभी केंद्रों पर पचास प्रतिशत परीक्षक मूल्यांकन के लिए पहुंचे। पहले दिन 30 हजार कापियां जांची गईं।
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण को लेकर परीक्षकों में भय का माहौल है। जिले में मूल्यांकन के लिए 755197 कापियां पहुंची है। 14 प्रतिशत कापियों का मूल्यांकन हो चुका है। भीड से बचने के लिए इस बार विषयवार मूल्यांकन कराया जा रहा है। सोमवार को ही सभी केंद्रों की सफाई कराने के साथ ही सैनिटाइज करा दिया गया था।
विज्ञापन

जनक कुमारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर प्रधानाचार्य डा. जंगबहादुर सिंह की देखरेख में मूल्यांकन शुरू हुआ। मूल्यांकन के लिए 250 परीक्षक को पत्र भेजा गया था। जिसमें से 172 परीक्षक मूल्यांकन करने पहुंचे। इस केंद्र इंटर के भौतिक विज्ञान, रसायन, शिक्षाशास्त्र, बुनाई, फोटोग्राफी, टेक्सटाइल और ड्रेस विषय का मूल्यांकन चल रहा है। सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सामाजिक विज्ञान का मूल्यांकन शुरू हुआ। पहले दिन 220 परीक्षकों को बुलाया गया था। प्रधानाचार्य अखिलेश पांडेय ने बताया कि 126 परीक्षक ही पहुंचे। जीजीआईसी केंद्र पर प्रधानाचार्य जया सिंह की देखरेख में अंग्रेजी का मूल्यांकन शुरू हुआ। 256 परीक्षकों को बुलाया गया था। लेकिन 119 परीक्षक ही पहुंचे। शिया इंटर कालेज केंद्र पर 384 परीक्षकों को बुलाया गया था। 125 परीक्षक की मौजूदगी में हिंदी का मूल्यांकन शुरू हुआ। ग्रामोदय इंटर कालेज केंद्र पर बायो और हिंदी का मूल्यांकन शुरू हुआ। 196 परीक्षक बुलाए गए थे, लेकिन 118 परीक्षक ही मूल्यांकन करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन मंगलवार से शुरू हो गया। सभी केंद्रों पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए मूल्यांकन कराया जा रहा है। भीड़ ने हो इसके लिए विषयवार मूल्यांकन कराया जा रहा है।
--प्रवीण कुमार तिवारी डीआईओएस जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed