फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fencing in children's dispute, seven injured

बच्चों के विवाद में चाकूबाजी, सात घायल

Tue, 18 May 2021 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Fencing in children's dispute, seven injured
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के पड़राव (सुंदरपुर) गांव में सोमवार को देर शाम दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। बच्चों के बीच विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान चाकू भी चले। हमले में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया। वहां से तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी हालत गंभीर देख दो घायलों को ट्रामा सेंटर बीएचयू भेज दिया गया।
विज्ञापन

पड़राव (सुंदरपुर) गांव में 14 मई को एक तेरहवीं का कार्यक्रम था। इसमें बच्चों के बीच विवाद हो गया था। जिसे लेकर बड़ों में भी कहासुनी हो गई। उस दौरान गांव के लोगों ने बीच बचाव कर शांत करा दिया था। सोमवार को देर शाम इसी मामले में दोनों पक्ष के लोग फिर भिड़ गए। जमकर लाठी डंडे चले। एक पक्ष ने चाकू से वार किया। मारपीट व चाकूबाजी में एक पक्ष के दिनेश गौतम (35), चंदन (18), अंकित (16), सौरभ (24) व दूसरे पक्ष के प्रकाश गौतम (24), आकाश (21), विकास (17) घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी रामनगर पहुंचाया। चाकू के वार से गंभीर दिनेश, अंकित, सौरभ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद दिनेश और अंकित की नाजुक स्थिति देख डॉक्टरों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया। थानाध्यक्ष नेवढ़िया अमरेंद्र पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed