फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Father of two children gave three divorces to wife, case filed

दो बच्चों के पिता ने पत्नी को दिया तीन तलाक, केस दर्ज

Tue, 08 Sep 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Father of two children gave three divorces to wife, case filed
जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार निवासी दो बच्चों के पिता ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ तलाक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लाइनबाजार थाना क्षेत्र के मो. अजीज की पुत्री अनीशा बानो की शादी दस साल पूर्व शहर कोतवाली क्षेत्र के उर्दू बाजार निवासी नूर मोअज्जम उर्फ शम्सुद्दीन के साथ हुई थी। इस दौरान उसने एक बेटी और एक बेटे को जन्म दिया। पुलिस को दी गई तहरीर में अनीशा ने कहा है कि उसका पति शराब का नशा करता है। वह उसे अक्सर मारती पाटता रहता था। सोमवार को उसने बात पात में ही तीन एक साथ तीन तलाक बोलकर उससे वैवाहिक जीवन से नाता तोड़ लिया। अपने बच्चों के साथ कोतवाली पहुंची महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाते हुए रोने लगी। प्रभारी निरीक्षक संजीव मिश्रा ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ तीन तलाक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed