फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Father killed daughter for 10 rupees

Jaunpur News: 10 रुपये के चलते पिता ने की थी बेटी की हत्या

Sun, 03 Dec 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Father killed daughter for 10 rupees
करंजाकला (जौनपुर)। शादी समारोह में बेटी के 10 रुपये मांगने से बेइज्जती महसूूस होने पर एक पिता ने बेटी की हत्या कर दी। घटना सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर अकबरपुर गांव की है। यहां बीते बुधवार को ननिहाल में शादी समारोह में आई बच्ची का घर से कुछ दूरी पर अधजला शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कड़ाई से पूछताछ में पिता ने हत्या को अंजाम देने की बात कबूल की, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली निवासी रिंकू सोनकर अपनी बेटी रागिनी सोनकर(10) व पत्नी मधु सोनकर के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर अकबरपुर गांव में बुधवार को अपने ससुराल आया था। इसी शाम शादी समारोह के कार्यक्रम में उसकी बेटी अपने पिता रिंकू सोनकर से बार-बार 10-20 रुपये मांग रही थी। इस पर रिंकू सोनकर ने कई बार मना किया, वजह कि उसके पास केवल घर लौटने का ही किराया था। बेटी के इस हरकत से रिश्तेदारों के सामने उसकी बेइज्जती हो गई। इससे वह अपनी बेटी से काफी नाराज था। शादी समारोह का जयमाल कार्यक्रम होने के बाद घर के बगल बने छप्पर में प्लास्टिक को जलाकर उसके गर्दन व शरीर के कुछ हिस्से को पूरी तरीके से अधजला कर दिया। बाद में रागिनी के जूते के फीते से गर्दन कसकर मौत के घाट उतार दिया। घरवालों को इस बात की भनक न लगे इस वजह से उसने शव को घर से 50 मीटर की दूरी पर बने एक खाली प्लाट पर फेंक दिया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इस दौरान विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने भी कुछ साक्ष्य इकट्ठा किए थे। इसके बाद पुलिस परिवार के कुछ सदस्यों से भी पूछताछ कर रही थी। पुलिस को अंदेशा था कि इतनी खौफनाक घटना का अंजाम किसी परिवार वाले ने दिया होगा। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। इसमें गला घोटकर व दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पुलिस का शक और भी बढ़ गया। पुलिस ने पिता रिंकू सोनकर से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारी घटना को कबूल कर लिया। सरायख्वाजा के प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि आरोपी पिता रिंकू कुछ नहीं करता था, हमेशा नशे में रहता था। एडिशनल एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रिंकू सोनकर को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है। शादी समारोह में बेटी के 10-20 रुपये की मांग पर बेज्जती महसूस करने पर पिता ने बेटी की हत्या की थी। घटना के समय वह नशे में था। हत्यारोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त साल व उस समय पहने शर्ट को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed