फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Father and daughter died due to wall collapse

Jaunpur News: दीवार गिरने से पिता-पुत्री की मौत, दूसरी बेटी घायल

Fri, 05 May 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Father and daughter died due to wall collapse
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बरैया काजी गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम कच्चे मकान की दीवार गिरने से पिता-पुत्री की मौत हो गई और दूसरी पुत्री घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के समय घर की महिला बाजार में दवा लेने के लिए गई थी और दोनों बेटियां खाना बनाने की तैयारी कर रही थीं।
विज्ञापन

बरैया गांव निवासी रामधारी (40) मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। गांव के ही पुराने कच्चे घर में रहते थे। बीते दिनों हुई बारिश में घर की एक दीवार कमजोर हो गई थी। बृहस्पतिवार की शाम को काम करके वापस लौटे थे और अपने परिवार के साथ खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। उनकी पत्नी सुमित्रा की तबीयत खराब होने के कारण वह अपने बच्चों को छोड़ मल्हनी बाजार में दवा लेने के लिए गई थी। ऐसे में पिता अपने बच्चों के साथ सब्जी काटकर खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। घर में एक दीवार के पास रामधारी और उनकी दो पुत्रियां चंचल (8) और दीपांजलि (12) बैठी थीं। अचानक एक तरफ की दीवार भरभरा कर गिर गई। उसके मलबे में दबकर रामधारी और उनकी दोनों पुत्रियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर तीनों को मलबे से बाहर निकाले। तीनों को मल्हनी बाजार के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां रामधारी की मौत हो गई। डॉक्टर ने दोनों बेटियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार की भोर में दीपांजलि ने भी दम तोड़ दिया। वहीं चंचल प्राथमिक इलाज के बाद वापस घर आ गई। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर जायजा लिया गया है। इस मामले में एसडीएम से वार्ता करके उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed