फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Farmers worried about the effect of insects in summer vegetables

Jaunpur News: गर्मी की सब्जियों में कीड़े के प्रभाव से किसान चिंतित

Sun, 09 Apr 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmers worried about the effect of insects in summer vegetables
इस सीजन में अधिक वर्षा और ओले गिरने की वजह से आर्द्रता में बढ़ोतरी हुई है। रात के तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में अधिकता के कारण गर्मी की सब्जियों जैसे लौकी, कद्दू, करेला, नेनुआ, खीरा, परवल आदि के उत्पादन पर काफी असर पड़ रहा है। कद्दू वर्गीय सब्जियों के फूल झड़ रहे हैं फलों में कीड़े लग जा रहे हैं। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि कद्दू वर्गीय सब्जियों में परागण की क्रिया अच्छे प्रकार से न होने के कारण फूल और फल झड़ने लगते हैं, जो एक गंभीर समस्या है। परागण की क्रिया मधुमक्खियों व अन्य कीड़ों द्वारा होता है। इसलिए खेत की सीमा पर कुछ ऐसी फसलें जैसे सूरजमुखी इत्यादि लगाएं जिससे मधुमक्खियां आकर्षित हों। इसके अलावा पेंटिंग ब्रश से नर फूल को स्वेप करके मादा फूल पर परागण को झाड़ दें। इससे परागण अच्छा होगा और फल-फूल अच्छे लगेंगे। फल पर मक्खी का प्रकोप तापमान और नमी की अधिकता से होता है। यह मक्खी कद्दू, लौकी, नेनुआ, करेला इत्यादि के लिए बहुत ही हानिकारक है। इसके लिए कीटनाशक क्लोरपीरिफॉस 20 मिली, पानी 15 लीटर और गुड़ 400 ग्राम की दर से मिलाकर घोल बनाएं और छिड़काव करें। यदि सब्जियों में किसी प्रकार का रोग लगा हो तो मैनकोजेब और कार्बेंडाजिम फफूंदी नाशक की दो ग्राम मात्रा में प्रति लीटर की दर से छिड़काव करें।
विज्ञापन


प्रतिक्रिया
मौसम में बार-बार बदलाव होने से तापमान सही नहीं होने की वजह से सब्जियों की बढ़वार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कीड़े वगैरह ज्यादा लग रहे हैं। इससे उत्पादन में कमी आने की संभावना बनी है।
विज्ञापन

-आलोक पांडेय कटघर,सुइथाकलां

बीते दिनों हुई बारिश का असर सब्जियों पर भी पड़ा है, नेनुआ, बोड़ा, भिंडी, खीरा, करेला, टमाटर की खेती की गई है। मौसम में उतार चढ़ाव होने से तमाम तरीके के कीटाणु इन फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। इससे पैदावार प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राम सागर मौर्य, ऊदपुर, घाटमपुर, बदलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed