{"_id":"edd568e15873e5df3883b904bb868266","slug":"farmers-received-compensation-outrage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को मुआवजा नहीं मिलने से नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को मुआवजा नहीं मिलने से नाराजगी
जौनपुर ब्यूराे
Updated Tue, 05 Jan 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसलों की क्षति का मुआवजा नहीं मिलने से नाराज किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के तत्वावधान में सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जनवरी के अंत तक किसानों के फसलों की क्षति का मुआवजा देने
की मांग की गई। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि ओला वृष्टि के चलते गत वर्ष रबी की फसल की भारी क्षति हो
गई थी। किसानों के गेहूं बारिश से खेत में ही नुकसान हो गए थे। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा फसलों का नुकसान होने वाले किसानों का चयन कराकर उन्हें मुआवजा देने की कार्रवाई प्रारंभ की, लेकिन हालत यह है कि राजस्व गांववार चयनित
विज्ञापन
किसानों में क़ुछ किसानों को मुआवजा का चेक वितरण किया, लेकिन अधिकांश को मुआवजा नहीं दिया गया। छूटे किसान अभी तक मुआवजा नहीं पा सके हैं। उन्होंने शीघ्र मुआवजा वितरित कराने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की
चेतावनी दी है। धरना देने वालों में राजबली यादव, निर्मला, द्रौपदी, सरस्वती, सीता, धर्मराज, मेवालाल, पारसनाथ पाल, लालचंद यादव, आरपी सिंह, विनोद दुबे, बाबू राम, राजबली, जगतंबा प्रसाद व माता प्रसाद आदि रहे।