फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Farmers have come to power without interest debt

सत्ता में आए तो किसानों को बिना ब्याज कर्ज

Fri, 24 Feb 2017 12:42 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 24 Feb 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers have come to power without interest debt
जनसभा को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या। - फोटो : jounpur
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही चतुर्थ श्रेणी की भर्तियों में साक्षात्कार की व्यवस्था समाप्त कर दी जाएगी और मध्यम श्रेणी के किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। किसानों को बिना ब्याज के कर्ज मिलेगा। वह गुरुवार को बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के भटपुरा गांव के मैदान में पार्टी प्रत्याशी रमेश चंद्र मिश्र के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

 करीब बीस मिनट के भाषण में  उन्हंोने  गरीब और  किसानों को साधने की कोशिश की। कहा कि भाजपा की लहर के आगे साइकल पंचर हो गई है और हाथी बेहोश हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो दुधारू पशुओं का कत्ल नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने सपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक प्रदेश में साक्षात्कार के नाम पर जाति और धर्म व रिश्वत के आधार पर भर्ती होती थी। उन्होंने कहा कि सपा कांग्रेस का गठबंधन हुआ है साथ में बसपा भी अप्रत्यक्ष रूप से गठबंधन में ही शामिल है। इन तीनो दलों ने मिलकर दस सालो में 12 लाख करोड लूटा है। ऐसी सरकार को अब जनता उखाड फेंकेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो महिलाओं की सुरक्षा के लिए तीन महिला बटालियन बनेंगी। और महिला पुलिस स्टेशन की स्थापना होगी। ताकि महिलाएं प्रदेेश में अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें। कहा कि चुनाव में जनता की निगाह अब भाजपा की आेर है आैर भाजपा ही प्रदेश में सुशासन दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी रमेश चन्द मिश्रा, सांसद डा. केपी सिंह,  विनयकुमार सिंह, राजेश सिंह, अवनीश सिंह, सोनू, मनीष शुक्ला, अजीत प्रजापति, आशीष सिंह, विद्याशंकर तिवारी, अशोक कुमार उपाध्याय मौजूद  थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय और संचालन पंकज मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed