फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Farmers happy with rain, people get relief from humidity

झमाझम बारिश से किसान खुश, उमस से लोगों को मिली राहत

Wed, 23 Sep 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers happy with rain, people get relief from humidity
जिला अस्पताल के पास भंण्डारी रोड पर दोपहर में हो रही बारिश के चलते सड़क पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। उमसभरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को बुधवार को मौसम ने राहत दी। रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। धान की सिंचाई के लिए परेशान किसानों को भी बड़ी राहत मिली है। हालांकि सड़कों पर कीचड़-फिसलन से आम राहगीरों की परेशानी भी बढ़ी है। कई जगह पर गड्ढों में पानी भरने के बाद लोग गिरते देखे गए।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम से ही आसमान में बादल मंडराने लगे थे। लोगों को उम्मीद थी कि रात में ही बारिश होगी, मगर बुधवार की सुबह तेज धूप हुई तो हर कोई उदास हो गई। गर्मी की मार से राहत की उम्मीदें टूटने लगी थी। दोपहर बाद फिर मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। रुक-रुक कर काफी देर तक बारिश होती रही। जलालपुर, केराकत, सिकरारा, मछलीशहर, बरईपार, शाहगंज आदि क्षेत्रों में बारिश से किसान खुशी से झूम उठे हैं। बरईपार के किसान रामसूरत यादव, शिवकुमार प्रजापति, चनई राम ने बताया कि इस साल जब से धान की रोपाई हुई तभी से सिंचाई नहीं करना पड़ा। इंद्रदेव की कृपा से समय-समय बराबर बरसात हो रही है। इससे अच्छी फसल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आकाशीय बिजली से किसान झुलसा, दो मवेशियों की मौत
शाहगंज/सिकरारा/बदलापुर। बुधवार को बारिश के दौरान बिजली की चपेट में आने से खेत में काम करते समय शाहगंज के रसूलपुर गांव निवासी राधेश्याम (65) झुलस गए। परिजनों आनन-फानन में राजकीय चिकित्सालय ले गए जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सिकरारा के प्रेमराजपुर गांव में छुट्टा पशु हृदयनारायण उपाध्याय के खेत में चर रहे थे। शाम करीब पांच बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक गाय और बछड़े की मौत हो गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अतुल सिंह की देखरेख में दोनों मवेशियों के शव को दफनाया गया। वहीं बदलापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला गांव निवासी रामकृपाल गौतम की 15 वर्षीय पुत्री ममता बिजली गिरने की तेज आवाज सुनने के बाद सदमे में आ गई। बेहोशी की हालात में घायल किशोरी को सीएचसी ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ सौ साल पुराना पेड़ गिरा
खुटहन। जगदीशपुर गांव में डेढ़ सौ साल पुराना विशालकाय पीपल का वृक्ष चमक गरज के साथ हो रही बरसात के बीच अचानक धराशाई हो गया। गनीमत थी कि पेड़ आवासीय परिक्षेत्र की तरफ नहीं गिरा अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। ग्रामीणों की मान्यता है कि इसी प्राचीन पेड़ में गांव के कुल देवी का वास माना जा रहा था, जहां ग्रामीण पूजा पाठ करते चले आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed