फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Farmers engaged in planting paddy as soon as monsoon becomes active

मानसून सक्रिय होते ही धान की रोपाई में जुटे किसान

Thu, 17 Jun 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Farmers engaged in planting paddy as soon as monsoon becomes active
इस वर्ष मानसून समय से कुछ पहले ही सक्रिय हो गया है। जिससे अगैती खेती करने वाले किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं। हालांकि इस बारिश से सब्जी के खेती को नुकसान होना बताया जा रहा है। वहीं, किसानों का कहना है कि खेत में सब्जी नष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार दुदौली गांव के प्रगतिशील किसान प्रेम जी यादव बताते हैं कि इस समय नहर में पानी की आपूर्ति नहीं हुई है, लेकिन पिछले सप्ताह से क्षेत्र में हो रही बारिश से खेतों में पानी लगा है। जिससे उन्होंने पम्पसेट से थोड़ा बहुत पानी करके धान की रोपाई शुरू कर दी है। धान की अगैती किस्म सम्पूर्णा की नर्सरी मई माह के तीसरे सप्ताह में ही डाली गयी थी। जिससे अब रोपाई के लिए नर्सरी तैयार है। उन्होंने कहा कि इस समय रोपाई का सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि ताल का क्षेत्र होने के कारण जुलाई में बरसात अधिक होने पर खेतों में पानी अधिक लग जाता है, तब तक यह धान काफी विकसित हो जाता है । अधिक बारिश में खेत में अधिक पानी लग जाता है जिससे धान की नर्सरी पानी में डूब जाती है। इस समय की रोपाई से फसल में रोग लगने की संभावना कम होती है। साथ ही कीट पतंगों का प्रकोप भी नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed