फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Farmers demonstrated against inflation

महंगाई को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Fri, 11 Feb 2022 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated against inflation
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार में बृहस्पतिवार को संयुक्त किसान मोर्चा एवं जय किसान आंदोलन के बैनर तले किसानों ने महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया। महंगाई के विरोध में नारे भी लगाए गए।
विज्ञापन

संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर बृहस्पतिवार को जय किसान आंदोलन के स्वयंसेवकों, किसानों ने मल्हनी बाजार में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से अपील प्रतियां भी बाजार में वितरित की गई। जय किसान आंदोलन के जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है। महंगाई से किसान, मजदूर, महिलाएं समेत सभी वर्ग परेशान हैं। इसके लिए, किसान भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगे। असिस्टेंट प्रोफेसर हरिओम और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि 59 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाला हुआ। महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी की मार जनता झेल रही है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक राजकुमार काका, स्वराज इंडिया के जिलाध्यक्ष आनंद यादव, विनय कुमार, सुनील कुमार गुड्डू, सिकंदर, सुरेंद्र, घनश्याम, राजेश कुमार, राम अकबाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed