फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Farmers could not get payment even after five days of paddy purchase

धान खरीद समाप्त होने के पांच दिन बाद भी किसानों का नहीं हो पाया भुगतान

Sun, 13 Mar 2022 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers could not get payment even after five days of paddy purchase
जौनपुर। जिले में अभी भी 17 करोड़ 73 लाख रुपया किसानों का भुगतान किया जाना है, जबकि धान खरीद समाप्त हुए पांच दिन बीत गए हैं। लक्ष्य से चार हजार कुंतल अधिक धान की खरीद की गई है। इस दौरान जिले में कुल 15 लाख 63 हजार 829 कुंतल धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन

जिले में 15 लाख 59 हजार कुंतल धान खरीद का लक्ष्य रखा था। इसे एक नवंबर से 28 फरवरी तक पूरा किया जाना था। इसके लिए जिले में पांच एजेंसियों के 155 धान क्रय केंद्र खोले गए थे, जिनके ओर से धान की खरीदारी की गई, लेकिन धान खरीद के अंतिम दिन सरकार की ओर से तिथि बढ़ाकर सात मार्च तक कर दी गई। इसके बाद इस तय तिथि तक धान की खरीद की गई। इस दौरान कुल 15 लाख 63 हजार 829 कुंतल धान खरीद हुई, जो लक्ष्य से चार हजार कुंतल अधिक है। यह धान 28 हजार 186 किसानों से कुल 303 करोड़ 34 लाख रुपये की खरीद की गई। इसमें से अभी 285 करोड़ 61 लाख रुपये का भुगतान किसानों को किया गया है, लेकिन अभी भी किसानों का 17 करोड़ 52 लाख रुपये का भुगतान बकाया है। बेचे गए धान के भुगतान को लेकर किसान जिम्मेदारों के यहां चक्कर काटने को विवश हैं।
विज्ञापन

खाते से आधार लिंक नहीं होने से भुगतान हो रहा बाधित
जौनपुर। जिले में कई किसानों का खाता नंबर आधार से लिंक नहीं है। वहीं कई किसान ऐसे हैं, जो एनपीसीआई अपडेट नहीं है। जिससे ऐसे किसानों के खाते में भुगतान नहीं हो पा रहा है। ऐसे किसान खाते से अपना आधार और बैंक में जाकर एनपीसीआई अपडेट करवा लें, जिससे खाते में धान का बकाया भुगतान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई किसानों का खाते से आधार लिंक नहीं है और कई किसानों ने एनपीसीआई अपडेट नहीं कराया है। इसके चलते किसानों के धान का भुगतान नहीं हो पा रहा है। ऐसे किसान इन कमियों को ठीक करा लें, जिससे उनका भुगतान किया जा सके। जिले में लक्ष्य से चार हजार कुंतल अधिक धान की खरीद हुई है। वहीं अभी भी 17.73 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों का बकाया है। - एनके पाठक, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed